यूक्रेन ने अपने गीत “स्टीफानिया” के सहारे जीती यूरोविजन सांग प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के कलुश ऑर्केस्ट्रा ने अपने गीत “स्टीफानिया” के सहारे यूरोविज़न सांग प्रतियोगिता 2022 जीत ली है। अंतिम मतदान परिणाम के अनुसार यूक्रेन को 631 अंक मिले। वहीं, सैम राइडर के प्रतिनिधित्व में ब्रिटेन 466 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चैनल के प्रतिनिधित्व में स्पेन 459 अंकों के साथ तीसरे स्थान …

कीव। यूक्रेन के कलुश ऑर्केस्ट्रा ने अपने गीत “स्टीफानिया” के सहारे यूरोविज़न सांग प्रतियोगिता 2022 जीत ली है। अंतिम मतदान परिणाम के अनुसार यूक्रेन को 631 अंक मिले।

Image

वहीं, सैम राइडर के प्रतिनिधित्व में ब्रिटेन 466 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चैनल के प्रतिनिधित्व में स्पेन 459 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Kalush Orchestra from Ukraine sings their song "Stefania" again after winning the Eurovision Song Contest

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ईबीयू) ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के कारण 2022 में वह (रूस) यूरोविज़न सांग प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा। यूरोविज़न 2022 का आयोजन इटली के ट्यूरिन में 10-14 मई तक किया गया था।

ये भी पढ़ें:- सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.48 लाख करोड़ रुपये घटा

संबंधित समाचार