बिहार: पेड़ से लटका युवती का शव बरामद
बगहा। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र में रविवार को पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डुमरी गांव के समीप गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना …
बगहा। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र में रविवार को पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डुमरी गांव के समीप गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ एक युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना दिए जाने के पश्चात गोवर्धना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती के शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि युवती की पहचान डुमरी गांव निवासी प्रसाद उरांव की 22 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि युवती घर से कब निकली उन्हें पता नहीं चला। मृतका के शरीर पर चोट के कई गहरे जख्म मौजूद थे इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने के पश्चात शव को उसके दुपट्टे से पेड़ से लटका दिया गया है।
ये भी पढ़ें– बिहार: सारण में नाव पलटी, तीन की डूबकर मौत
