झारखंड में भ्रष्टाचार तंत्र पर पूरी तरह हावी हो चुका है- दीपक प्रकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज कहा कि राज्य में तंत्र पर भ्रष्टाचार पूरी तरह हावी हो चुका है। प्रकाश ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार की दुर्गंध आ रही। उन्होंने कहा कि राज्य …

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज कहा कि राज्य में तंत्र पर भ्रष्टाचार पूरी तरह हावी हो चुका है। प्रकाश ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार की दुर्गंध आ रही।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार पड़ रहे ईडी की छापेमारी से कई चेहरे बेनकाब हुए है। आज जो मामले उजागर हो रहे इससे संबंधित बातों को भाजपा ने पहले से ही आगाह किया था। प्रकाश ने कहा कि आज झारखंड भ्रष्टाचार से शर्मशार हुआ है। उन्होंने कहा कि ईडी के छापे में एक आईएएस के ठिकाने से 17.5करोड़ रुपये नकद मिलना,200 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद होना, यह बता रहा कि इसमें झामुमो,कांग्रेस और राजद की सरकार पूरी तरह शामिल है।

इसे भी पढ़ें- अतिक्रमण रोधी अभियान के मद्देनजर आप विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

संबंधित समाचार