हल्द्वानी: कत्ल कर मंगलपड़ाव चौकी के पीछे फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी,अमृत विचार। घर से टहलने निकले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव मंगलपड़ाव चौकी के पीछे फेंका और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलपड़ाव निवासी दीपक सागर (23) पुत्र स्व.राजेंद्र सागर पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। बताया जाता है कि बीती …
हल्द्वानी,अमृत विचार। घर से टहलने निकले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव मंगलपड़ाव चौकी के पीछे फेंका और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलपड़ाव निवासी दीपक सागर (23) पुत्र स्व.राजेंद्र सागर पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। बताया जाता है कि बीती शनिवार की रात दीपक खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। मंगलपड़ाव चौकी के पास टहलते वक्त उसका कब्रिस्तान गेट निवासी दीपक कश्यप उर्फ दीपू से आमना सामना हो गया।
मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दीपक और दीपू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दीपक ने दीपू को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे नाराज दीपू ने पास ही पड़ा पत्थर उठा लिया और उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह गश खाकर गिर गया और दीपू मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूध डेयरी के पास घायल पड़े दीपक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह शिनाख्त के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ।
इधर दीपक की बहन सुषमा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शाम हत्यारोपी दीपक कश्यप उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नशेड़ी किस्म के बताए जा रहे हैं।
