Rakshit Shetty की फिल्म ‘777 Charlie’ का ट्रेलर Out, फैंस जमकर कर रहे कमेंट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। KGF चैप्टर-2 की सक्सेस के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक और फिल्म ‘777 चार्ली’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। रक्षित शेट्टी की इस फिल्म का ट्रेलर हिन्दी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ किया गया। KGF-2 के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को उम्मीद है कि चार्ली-777 भी भारत …

मुंबई। KGF चैप्टर-2 की सक्सेस के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक और फिल्म ‘777 चार्ली’ का ट्रेलर रिलीज हुआ।

रक्षित शेट्टी की इस फिल्म का ट्रेलर हिन्दी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ किया गया।

KGF-2 के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को उम्मीद है कि चार्ली-777 भी भारत भर में कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

फिल्म के हिन्दी संस्करण को यूएफओ के बैनर तले वितरित किया जाएगा।

फिल्म के मुख्य अदाकार रक्षित को कन्नड़ सिनेमा में नए प्रयोग करने के लिये जाना जाता है। उनकी यह फिल्म एक अकेले आदमी और एक कुत्ते के रिश्ते की कहानी है।

राज बी शेट्टी, दानिश सैत, संगीता श्रिंगेरी जैसे कलाकार भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म का निर्देशन किरन राज ने किया है और फिल्म का निर्माण रक्षित ने खुद अपने बैनर तले किया है। फिल्म में नोबिन पॉल का संगीत है। फिल्म का हिन्दी संस्करण 10 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगा।

पढ़ें-वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए Sidharth Malhotra, वीडियो और फोटो शेयर कर दिखाई चोट

संबंधित समाचार