खटीमा: मंडी कर्मी की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मंडी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि गेस्ट हाउस में कमरे को लेकर दो …
खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने मंडी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि गेस्ट हाउस में कमरे को लेकर दो लोगों से कहासुनी और मारपीट हुई थी। जांच में दोनों आरोपी डंपर चालक निकले।
कोतवाली पुलिस के अनुसार कुमाऊं कालोनी कचनालगाजी काशीपुर निवासी नरेंद्र सिंह थापा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय कैलाश थापा कृषि मंडी समिति टनकपुर में कार्यरत था। वह अभी खटीमा कृषि मंडी समिति परिसर में ही निवास कर रहा था। आरोप लगाया कि 14 मई की रात करीब साढ़े दस बजे उसका भाई कैलाश थापा मंडी समिति में चेक पोस्ट के पास बैठा था।
जहां उसकी मंडी गेस्ट हाउस में कमरा लेने आए दो अज्ञात व्यक्ति से बातचीत के दौरान कहासुनी हो जाने पर मारपीट हो गई। इसमें उसके भाई की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह ने बताया कि मामले में जांच में कंजाबाग रोड निवासी एक ट्रांसपोर्टर के पास डंपर चलाने वाले आरोपी चालक जिला चंपावत के मुडियानी निवासी अनिल कुमार व बनबसा के चंदनी धोलागोठ निवासी निर्मल का नाम आया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
