काशीपुर: फांसी पर झूला युवक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। परिजन युवक को जीवित समझकर सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर को बिना दिखाए वापस घर लौट गए। रविवार की देर रात मोहल्ला ओझान निवासी नीरज गुप्ता अपनी छोटी पुत्री के साथ एक विवाह समारोह में मुरादाबाद गए हुए थे। …

काशीपुर, अमृत विचार। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। परिजन युवक को जीवित समझकर सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर को बिना दिखाए वापस घर लौट गए।

रविवार की देर रात मोहल्ला ओझान निवासी नीरज गुप्ता अपनी छोटी पुत्री के साथ एक विवाह समारोह में मुरादाबाद गए हुए थे। पत्नी व तीनों बेटे घर पर ही थे। सभी अपने-अपने कमरों में सो गए। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह उनकी पत्नी को उनका पुत्र ऋषभ गुप्ता (23) ने रस्सी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला।

जिससे मां के होश उड़ गये। थोड़ी देर बाद रस्सी टूट जाने से ऋषभ नीचे गिर गया। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति को दी। मृतक के पिता महुआखेड़ा गंज स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। मृतक तीन भाइयों व दो बहनों में बड़ा था। जिसमें एक बहन का विवाह हो चुका है। ऋषभ अविवाहित था।

संबंधित समाचार