जसपुर: मुआवजे के लिए कराये गये सर्वे में धांधली का आरोप, एसडीएम से मिले किसान
जसपुर, अमृत विचार। गांव रामनगर वन के किसानों ने प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि से खराब हुई धान की फसल का मुआवजा देने के लिए कराये गये सर्वे में धांधली किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में पत्र देकर जांच किये जाने की मांग की है । जसपुर क्षेत्र के गांव रामनगर वन के …
जसपुर, अमृत विचार। गांव रामनगर वन के किसानों ने प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि से खराब हुई धान की फसल का मुआवजा देने के लिए कराये गये सर्वे में धांधली किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में पत्र देकर जांच किये जाने की मांग की है ।
जसपुर क्षेत्र के गांव रामनगर वन के किसानों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर हल्का लेखपाल व सहायक पर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वेक्षण करने में धांधली की गई है। शिकायतकर्ता किसानों का आरोप है कि अपात्र किसानों को धान की फसल का मुआवजा दिया गया है । ऐसे किसानों को मुआवजा दे दिया गया जिनकी धान की फसल नष्ट ही नहीं हुई । जिनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी, उन्हें धान की फसल का मुआवजा दे दिया गया। जबकि मुआवजे के उन कई पात्र लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया जिन किसानों की धान की फसल नष्ट हुई थी।
उन्होंने ऐसे अपात्र किसानों के नाम भी दिए हैं जिन्हें बिना नष्ट हुए धान की फसल का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने मांग की है निष्पक्ष सर्वे करा कर पात्र किसानों को धान की फसल का मुआवजा दिया जाए। पत्र देने वालों में नौबहार सिंह, सुरेश कुमार, राहुल कुमार, इसलामुददीन, राम सिंह व अल्ताफ शामिल रहे।
शिकायतकर्ता किसानों ने कहा है कि जिस किसान की जमीन कृषि अभिलेखों में 4 बीघा है, हलका लेखपाल व उसके सहायक द्वारा उसकी 7 बीघा जमीन की धान की फसल नष्ट दर्शा कर उसे मुआवजा दे दिया गया।
