रामपुर : बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत
रामपुर, अमृत विचार। थाना मिलकखानम के ग्राम पिपलिया जट में अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटने से चार वर्षीय अनुप्रीत की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है और बस को हिरासत में ले लिया। मिलकखानम में …
रामपुर, अमृत विचार। थाना मिलकखानम के ग्राम पिपलिया जट में अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटने से चार वर्षीय अनुप्रीत की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है और बस को हिरासत में ले लिया।
मिलकखानम में डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल है जिसमें काफी संख्या में आसपास के बच्चे बसों से स्कूल जाते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रहा था। डीजल बचाने के चक्कर में उसने बस को शार्ट कट रास्ते पर दौड़ा दिया और पिपलिया जट गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
इस दौरान चार वर्षीय अनुप्रीत की हालत बहुत खराब हो गई जिसे अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाली थी।
ये भी पढ़ें : रामपुर : युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या
