काशीपुर: चार साल से धर्म छिपाकर युवती का कर रहा था शारीरिक शोषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर धर्म छुपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि …

काशीपुर, अमृत विचार। एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर धर्म छुपाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी चार पहले एक युवक से मुलाकात हुई। उक्त युवक ने अपना नाम समीर बताते हुए अपने आप को हिंदू बताया। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान समीर शादी का झांसा देकर चार साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। जब उसने समीर से शादी करने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।

इस पर उसने समीर के घरवालों से बात करने को कहा तो समीर ने कहा कि वह दूसरे धर्म का है और वह शादी नहीं कर कर सकता। पीड़िता युवती ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो समीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बीती 14 मई को समीर उसके घर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे मारपीट की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार