अयोध्या: संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर मिला अधेड़ का शव, जांच शुरू
अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के रेवरी गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर अधेड़ का शव मिलने से तहलका मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर पड़े शव को लोगों ने जब देखा तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। …
अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के रेवरी गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर अधेड़ का शव मिलने से तहलका मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क पर पड़े शव को लोगों ने जब देखा तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।
मृतक की पहचान नरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र मंगरू सिंह निवासी रेवरी के रूप में हुई। हल्का एसआई जवाहर पाल के मुताबिक अधेड़ की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पढ़ें- सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- लोगों की कमाई लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार
