हल्द्वानी: इस कार्यालय में दो साल पूर्व रिटायर कर्मी लिख रहा था नोटशीट, कमीश्नर ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित नगर विकास प्राधिकरण के दफ्तर में छापा मारा। यहां रिटायर कर्मी नोटशीट लिखता मिला। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और प्राधिकरण के सचिव व संयुक्त सचिव से जवाब मांगा है। आयुक्त दीपक रावत बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर विकास प्राधिकरण दफ्तर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित नगर विकास प्राधिकरण के दफ्तर में छापा मारा। यहां रिटायर कर्मी नोटशीट लिखता मिला। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और प्राधिकरण के सचिव व संयुक्त सचिव से जवाब मांगा है।

आयुक्त दीपक रावत बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर विकास प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पाया कि दफ्तर में विभिन्न पत्रावलियों, नोट शीट्स का काम एक रिटायर कर्मी कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि उक्त कर्मी 2020 में रिटायर हो गया था। इस पर उन्होंने संयुक्त सचिव ऋचा सिंह की फटकार लगाई और नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे में शासकीय कार्यों की गोपनीयता भंग हो रही है।

रिटायर कर्मी से नोटशीट बनवाना उचित नहीं है। इस नोटशीट या पत्रावली की फोटो कॉपी अलग से रखी जाए।  आयुक्त ने कहा कि कार्यों की गोपनीयता बरकरार रखने में प्राधिकरण अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

उन्होंने इस संबंध में सचिव एवं संयुक्त सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही पूछा है कि यह कृत्य किस आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण में नियुक्त अभियंताओं को दिए जाने वाला 10-20 हजार वेतन के भुगतान की मद का भी ब्योरा मांगा है।

आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को तहसीलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये हैं।

संबंधित समाचार