हल्द्वानी: कागजों में चल रहा मच्छर मारने का अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम शहर में मच्छर मारने का अभियान चलाने का दावा कर रहा है। इसके लिये निगम द्वारा पूर्व में तय की गई समयावधि भी गुजर चुकी है। हालांकि शहर में मच्छर मारने का अभियान लोगों को नजर नहीं आ रहा है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। मई की शुरुआत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम शहर में मच्छर मारने का अभियान चलाने का दावा कर रहा है। इसके लिये निगम द्वारा पूर्व में तय की गई समयावधि भी गुजर चुकी है। हालांकि शहर में मच्छर मारने का अभियान लोगों को नजर नहीं आ रहा है।

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। मई की शुरुआत से ही प्री मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। इसके साथ ही शहर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। नगर निगम ने शहर में मच्छरों को मारने के लिये अभियान की शुरुआत करने का दावा किया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार बीती 11 मई से शहर के वार्डों में मच्छरों को मारने के लिये चूना डाला जा रहा है। साथ पाउडर का भी छिड़काव कर रहे हैं।

मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिये सिडल स्प्रे का प्रयोग किया जा रहा है। नगर निगम ने इसके लिये एक सप्ताह का समय तय किया था। हालांकि शहर में कहीं यह अभियान चलते हुये नहीं दिखा है। इधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मच्छरों को मारने का अभियान चल रहा है।

इसमें कुछ दिनों का और समय लगेगा। एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी नगर निगम का अभियान समाप्त नहीं हो पाया है। हालांकि नगर निगम के इस अभियान पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता रवि जोशी ने कहा है कि नगर निगम पूरे शहर में कहीं भी मच्छरों को मारने के लिये अभियान नहीं चला रहा है। यह अभियान केवल कागजों में चल रहा है।

पिछले दिनों मैंने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि मच्छरों को मारने का काम शुरू किया जाये। हालांकि शहर में यह कहीं भी होता दिखाई नहीं दे रहा है।

– रवि जोशी, कांग्रेस पार्षद दल के नेता

मच्छरों को मारने का अभियान चल रहा है। इसमें अभी कुछ और दिनों का समय लगेगा। मच्छरों को मारने के लिये अभी फॉगिंग नहीं की जा रही है बल्कि अन्य संसाधन उपयोग में लाये जा रहे हैं।

– डॉ. मनोज कांडपाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, हल्द्वानी

संबंधित समाचार