हल्द्वानी: ससुराल पहुंचे दामाद ने खुद के गले में चला दी ब्लेड, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल, हालत गंभीर
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने नाराज होकर ब्लेड से खुद का गला रेत दिया। गंभीर हालत में घायल पति को परिजन ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक मानसिक रोगी और नशे का आदी है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने नाराज होकर ब्लेड से खुद का गला रेत दिया। गंभीर हालत में घायल पति को परिजन ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक मानसिक रोगी और नशे का आदी है।
जानकारी के मुताबिक, मलिक का बगीचा बनभूलपुरा निवासी एक युवती का निकाह कुछ समय पहले टांडा बादली निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। तीन दिन पहले रिजवान अपने ससुराल आया था।
बुधवार को उसे बेस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। गुरुवार सुबह रिजवान ने ब्लेड से अपना गला रेत दिया। लहूलुहान होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
