खटीमा: पत्नी को फोन करने से मना किया तो मिली धमकी
खटीमा, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पत्नी को फोन करने से मना करने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि आरोपी युवक उसकी पत्नी से प्रेम करने की बात कह रहा है और उससे पत्नी को छोड़ने को कह रहा …
खटीमा, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पत्नी को फोन करने से मना करने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि आरोपी युवक उसकी पत्नी से प्रेम करने की बात कह रहा है और उससे पत्नी को छोड़ने को कह रहा है।
मेलाघाट रोड की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका विवाह नगर से सटे एक मोहल्ले में 22 अप्रैल 2016 को हुआ था। उसकी पत्नी चार माह पहले किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी।
जब उसे इसका पता चला तो उसने उक्त फोन नंबर की जांच की तो पाया कि उक्त नंबर क्षेत्र के बिगराबाग के एक व्यक्ति का निकला जो मुंबई में एक होटल में नौकरी करता है। आरोप लगाया कि जब उसने उक्त आरोपी से फोन पर बात की तो आरोपी ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे। क्योंकि वह उसकी पत्नी से प्रेम करता है। उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मान रहा है और धमकी दे रहा है। इससे वह मानसिक तनाव में है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
