रामनगर: प्रदेश में 25 को होगी डीएलएड की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित डीएलएड की परीक्षा 25 मई को संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर गुरुवार को बोर्ड सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बनाए गए 151 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे …

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित डीएलएड की परीक्षा 25 मई को संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर गुरुवार को बोर्ड सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बनाए गए 151 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

परीक्षा के लिए 151 पर्यवेक्षक और 29 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बताया कि परीक्षा के लिए 33,342 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी इस परीक्षा के मुख्य नियंत्रक होंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी एवं परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध होगा। बैठक में उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक, अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत, संयुक्त सचिव केके वार्ष्णेय, उपसचिव सीपी रतूड़ी, दीपचंद जोशी, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार