काशीपुर: मंडी समिति टीम ने 297 कुंतल जौ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मंडी समिति की टीम ने बिना लाइसेंस 297 कुंतल जौ ले जा रहे वाहन को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय मंडी निरीक्षक नवनीत सिंह ने मंडी समिति के बाहर एक वाहन को रोक लिया। वाहन में 600 कट्टों में 297 कुंतल जौ …

काशीपुर, अमृत विचार। मंडी समिति की टीम ने बिना लाइसेंस 297 कुंतल जौ ले जा रहे वाहन को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्रीय मंडी निरीक्षक नवनीत सिंह ने मंडी समिति के बाहर एक वाहन को रोक लिया। वाहन में 600 कट्टों में 297 कुंतल जौ पाया गया। बताया कि जौ महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था।

जिसका मंडी लाइसेंस चालक नहीं दिखा पाया। वहीं फैक्ट्री ने कागज सही बताते हुए जुर्माना अदा करने से इंकार कर दिया। इस पर मंडी समिति ने संबंध शुल्क वसूली के लिए एसडीएम को भेज दिया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि समन शुल्क वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकतम 50 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।

संबंधित समाचार