काशीपुर: श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बहन की शुक्रवार को बारात आने वाली थी। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

काशीपुर, अमृत विचार। आईटीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बहन की शुक्रवार को बारात आने वाली थी। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ग्राम धीमरखेड़ा पार का मजरा थाना आईटीआई निवासी राजू कुमार (32) पुत्र विशन सिंह मजदूरी किया करता था। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह वह गुरुवार की सुबह घर से निकल गया। देर शाम लगभग 8 बजे उसका शव ग्राम कनकपुर में लावारिस हालत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी जानकारी के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का एक 5 वर्ष का पुत्र विश्वास है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को मृतक की छोटी बहन रेनू की बारात संभल से आने वाली है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।

संबंधित समाचार