रुद्रपुर: तीन दिन से लापता सद्दाम का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सुभाष कॉलोनी निवासी लापता युवक का शव काशीपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने उसके लापता होने की पुलिस में सूचना दी थी। साथ ही पांच लोगों पर उसे बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सुभाष कॉलोनी निवासी लापता युवक का शव काशीपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने उसके लापता होने की पुलिस में सूचना दी थी। साथ ही पांच लोगों पर उसे बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उसके बाद दो संदिग्धों से पूछताछ में युवक की हत्या का खुलासा हुआ। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने लापता युवक का शव बरामद कर लिया। साथ ही रिपोर्ट में हत्या की धारायें बढ़ाकर फरार मुख्य आरोपी सहित उसके तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी, वार्ड नंबर 29 निवासी नवी अहमद का बैंड बाजे का कारोबार है। आरोप है कि बुधवार को उनके 25 वर्षीय बेटे सद्दाम को मोहल्ले के ही एक कबाड़ी नवाब और उसके साथी बुलाकर ले गए थे। देर शाम तक सद्दाम जब घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कबाड़ी नवाब और उसकी महिला पार्टनर निशा, गंगाराम, शहनवाज और इरफान से पूछताछ की तो उन्हें गुमराह करते दिखे। जिसके बाद नवी अहमद ने पुलिस में पांचों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी।

पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार को पुलिस ने हल्द्वानी, इंदिरा नगर निवासी शहनवाज और सुभाष कॉलोनी निवासी गंगाराम को हिरासत में ले लिया और उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि नवाब, निशा और जुबैर के साथ मिलकर उन्होंने सद्दाम की हत्या कर दी है। बताया कि बुधवार देर रात किसी बात पर नवाब और सद्दाम का विवाद हो गया था। जिसके बाद नवाब ने निशा और जुबैर के साथ मिलकर पहले उसे नंगा कर पीटा।

बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को काशीपुर रोड पर फेंक दिया। जिनकी निशानदेही पर सीओ सिटी अभय सिंह व कोतवाल विक्रम राठौर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव को काशीपुर रोड से एक आश्रम के पास से झाड़ियों से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य पूछताछ में लगी हुई है। साथ ही मुख्य आरोपी नवाब सहित अन्य की तलाश भी शुरू कर दी है।

मुख्य हत्यारोपित नवाब और निशा के साथ ही जुबैर की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि हत्या क्यों की गई थी। फिलहाल पुलिस टीम तीनों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
– विक्रम राठौर, इंस्पेक्टर, कोतवाली, रुद्रपुर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका