मुरादाबाद : भाजपा नेता को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर इलाके के गंज बाजार में कार सवार भाजपा नेता ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने भाजपा नेता को घेरकर  जमकर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर इलाके के गंज बाजार में कार सवार भाजपा नेता ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने भाजपा नेता को घेरकर  जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता को भीड़ से बचाया और घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी महेश चंद गौतम का कहन है कि वायरल वीडियो के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर ने थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना व सीसीटीवी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: दादी की गोद में पहुंचा निपेंद्र का इकलौता लाल

संबंधित समाचार