आंधी, तूफान और बारिश ने किसानों को दिए जख्म, सरकारी मरहम लगाने रामनगर पहुंचे जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते दिनों आई आंधी, तूफान और बारिश से नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों पर किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। कई पॉली हाउस और सोलर फेन्सिंग खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रामनगर क्षेत्र के छोई, श्यामपुर, खुशालपुर बुक्सा, मोतीपुर, भगीरथपुर, नरीपुर, पदमपुर, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते दिनों आई आंधी, तूफान और बारिश से नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों पर किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। कई पॉली हाउस और सोलर फेन्सिंग खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रामनगर क्षेत्र के छोई, श्यामपुर, खुशालपुर बुक्सा, मोतीपुर, भगीरथपुर, नरीपुर, पदमपुर, नाथुपुर, हरिपुर तिवारी, लच्छी श्यामपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

आंधी में पॉलीहाउस को पहुंचा नुकसान।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि काश्तकारों की आम, लीची के 40 प्रतिशत से अधिक नगदी फसल के नुकसान होने पर मुआवजा सहायता राशि प्रदान की गई है। वहीं उद्यान विभाग द्वारा क्षेत्रों का सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन के उपरान्त अवशेष मुआवजा राशि काश्तकारों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने उद्यान विभाग को जिला योजना के अंतर्गत काश्तकारों को होने वाली क्षति का भी आंकलन सम्मिलित कराए जाने को कहा। डीएम ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई किये जाने का आश्वासन क्षेत्रीय काश्तकारों को दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी माह से प्रत्येक 15 दिन में रामनगर में प्रवास कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल के मुख्य व्यवसायिक स्थल रामनगर की नंदा मार्केट को स्थापत्य कला को जोड़ते हुए स्थानीय कला को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्वरोजगार की भी व्यवस्था हो सकेगी जिसके लिए हल्द्वानी, नैनीताल के बाद अब तीसरे चरण में रामनगर को भी सेवा से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ठोस कार्यवाही के साथ ही अवैध खनन पर रोक लगाये जाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार