बहराइच: मांगों को लेकर बौद्ध परिपथ जामकर किया प्रदर्शन, भांग संग्रह में लगे श्रमिकों के साथ NCP जिलाध्यक्ष भी हुए शामिल
बहराइच। मांगों पर अमल न किए जाने के विरोध में सोमवार को भाग संग्रह में लगे श्रमिक बौद्ध परिपथ पर धरने के लिए बैठ गए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में सोमवार को भांग संग्रह में …
बहराइच। मांगों पर अमल न किए जाने के विरोध में सोमवार को भाग संग्रह में लगे श्रमिक बौद्ध परिपथ पर धरने के लिए बैठ गए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में सोमवार को भांग संग्रह में लगे श्रमिक कलेक्ट्रेट पहुंचे। श्रमिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सभी का कहना है कि जिले में स्थापित आबकारी गोदाम के माध्यम से फुटकर भान की दुकानों को उठकर में ही भांग दे दी जाती है। इसका नुकसान श्रमिकों को होता है। इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के पान की गुमटी ऊपर भांग बेचे जा रहे हैं। जिस पर आबकारी विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
एनसीपी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भांग संग्रह में लगे अनुसूचित जाति, जनजाति और निर्बल वर्ग के लोग लगे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से मजदूरों के अधकारों का हनन हो रहा है। सभी ने मजदूरों को रोजगार देने, भांग की समय से कटाई समेत अन्य मांगों को लेकर सभी ने धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रमिक मौजूद रहे।
पढ़ें-बाराबंकी: भीषण आंधी पानी से मौसम का बदला मिजाज, दिन में ही हुआ रात का एहसास
