अयोध्या: ताजमहल में सभी तरह की धार्मिक गतिविधि हों बंद- भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह
अयोध्या। आगरा के ताजमहल में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका डाल सुर्खियों में आए अयोध्या भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने अब एक अलग मांग की है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिख ताजमहल के परिसर में सभी तरह की धार्मिक गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की …
अयोध्या। आगरा के ताजमहल में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका डाल सुर्खियों में आए अयोध्या भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने अब एक अलग मांग की है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिख ताजमहल के परिसर में सभी तरह की धार्मिक गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।
भाजपा नेता ने निदेशक को संबोधित पत्र में लिखा है कि ताजमहल एक पर्यटन स्थल है, जिसमें बीते कई वर्षों से अनवरत नमाज होती चली आ रही है। हाल के दिनों में न्यायालय ने भी नमाज प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था, लेकिन बड़े ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है की नमाज पर आज तक पूर्ण प्रतिबन्ध ताजमहल में नहीं लग पाया है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम आपको बड़ी विनम्रतापूर्वक बताना चाहते हैं की अगर उस परिसर के अंदर आने वाले शुक्रवार को नमाज हुई तो हम वहां सोमवार को बहुत ही शांतिपूर्ण रूप से शिव चालीसा का पाठ व पूजन करेंगे। इसलिए आपसे प्रार्थना है की उस परिसर में सभी धार्मिक गतिविधि पर रोक लगा दें।
गौरतलब है कि रजनीश सिंह ने ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने डाली थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई थी। जस्टिस डीके उपाध्याय ने कहा कि याचिकाकर्ता पीआईएल व्यवस्था का दुरुपयोग न करें।
पढ़ें-गाजियाबाद: नगर निगम ने बदला नियम, खरीदी गई संपत्ति में अब नाम दर्ज कराना हुआ महंगा
