हल्द्वानी: नाबालिग पोती से छेड़छाड़ पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दादा ने नाबालिग पोती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने बहू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह यहां अपनी नाबालिग बेटी और परिवार के साथ रहती है, जिसमें उसका …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दादा ने नाबालिग पोती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने बहू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह यहां अपनी नाबालिग बेटी और परिवार के साथ रहती है, जिसमें उसका ससुर भी शामिल है। महिला ने बताया कि उसका ससुर आए दिन नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। मना करने पर आरोपी लड़ने पर आमादा हो जाता है। लाख कोशिश के बावजूद भी आरोपी नहीं माना और बीते रोज भी उसने अपनी पोती के साथ बदनीयती दिखाई।

किसी तरह आरोपी के चंगुल से नाबालिग को छुड़ाया गया। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ बनभूलपुरा थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार