रामपुर: बिजलीघर के खंडहर में मिला युवक का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। बिजलीघर के खंडहर में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।हालांकि पत्नी ने रोते-बिलखते हत्या का आरोप लगाया। बाद में पुलिस को नशे की हालत में गिरने से मौत की तहरीर दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। बिजलीघर के खंडहर में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।हालांकि पत्नी ने रोते-बिलखते हत्या का आरोप लगाया। बाद में पुलिस को नशे की हालत में गिरने से मौत की तहरीर दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान निवासी बॉबी (30) पुत्र शराफत का शव मंगलवार को बिजलीघर के खंडहर में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक बॉबी को काफी समय से नशे के लत लग गई थी। जिसके चलते वह आए दिन घर से लापता हो जाता था।सोमवार सुबह को भी वह लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार की शमा को बिजलीघर कर्मचारी जेई कार्यालय के पीछे लगी टंकी से हाथ धोने गया।इस दौरान उसने खंडहर में शव पड़ा देखा तो उसकी चीख निकल गई। इसकी जानकारी उसने अधिकारियों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।शव की शिनाख्त के गई तो शव बॉबी का निकला।

नगर में चर्म पर है नशीली दवाओं का कारोबार
नगर में नशीली दवाओं का कारोबार ख़ूब फल-फूल रहा है।अधिकारियों की देख रेख में मेडिकल विक्रेता नशीली दवाओं के रूप में मौत का सामान बेच रहे हैं। मृतक बॉबी के शव के पास से नशीली दवाओं की खाली शीशी व सीरेज का मिलना भी इसी बात को दर्शाता है। बिजलीघर के जिस कमरे में बॉबी का शव मिला है,उसका रास्ता बिजलीघर की दूसरी साइड से भी है।स्थानीय लोगों के अनुसार रात को मुख्य द्वार बंद होने के बाद कुछ नशेड़ी वहां आकर नशा करते हैं।

मृतक बॉबी के पत्नी की ओर से तहरीर मिली है।वह सोमवार सुबह दस बजे से लापता था। बिजलीघर के खंडहर में नशे की हालत में गिरने से उसके सर में चोट लगी है।जिस कारण उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया गया है। -राकेश कुमार सिंह,एसएसआई शाहबाद

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: स्योहारा के जंगल में फिर मिला सड़ा-गला शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज