अमरोहा : शासन के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बिना अनुमति के लाउडस्पीकर न चलाए जाय व लाउडस्पीकर की ध्वनि संबंधित धर्मस्थल के परिसर में ही रहनी चाहिए। बाहर न जाए। बुधवार को भी अभियान चलाया गया। विभिन्न मस्जिदों, मंदिरों और गुरुद्वारों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर को स्कूलों के प्रबंधक …

अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बिना अनुमति के लाउडस्पीकर न चलाए जाय व लाउडस्पीकर की ध्वनि संबंधित धर्मस्थल के परिसर में ही रहनी चाहिए। बाहर न जाए। बुधवार को भी अभियान चलाया गया।

विभिन्न मस्जिदों, मंदिरों और गुरुद्वारों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर को स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस अभियान के तहत जनमदीना मस्जिद ढक्का में मस्जिद के मुतवल्ली हाजी बूंदी के द्वारा ग्रीन गार्डन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद अहमद को उपहार स्वरूप लाउडस्पीकर भेंट किया गया।

इसी प्रकार सिक्ख इण्टर कॉलेज के प्रिंसिपल को हनुमान मंदिर जोया के पुजारी द्वारा लाउड स्पीकर भेंट किया गया , ग्राम चौधर पुर में जामा मस्जिद के लाउडस्पीकर को ग्रामवासियों एवं मुतवल्ली द्वारा स्कूल प्रबंधक को भेंट किया गया , ग्राम आगापुर शिव मंदिर से उतारे गए लाउडस्पीकर को उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को भेंट किया गया। इसी प्रकार पूरे जनपद में धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर को विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपहार स्वरूप भेंट किया गया। यह अभियान जिलाधिकारी द्वारा अभियान चलाकर कराया गया।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में योग दिवस से पूर्व दिया जा रहा प्रशिक्षण

संबंधित समाचार