Honour Killing: प्रयागराज में बेटी और उसके प्रेमी को पिता ने मारी गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र के नैनी थाना क्षेत्र के हीरानंद नगर में ऑनर किलिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लड़की के पिता को जेल भेज दिया है। ढाबा संचालक की बेटी आयुषी ने बॉयफ्रेंड को रात तीन बजे के बाद घर के मुख्य गेट में लगा ताला खोलकर प्रेमी अर्णव …

प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र के नैनी थाना क्षेत्र के हीरानंद नगर में ऑनर किलिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लड़की के पिता को जेल भेज दिया है।

ढाबा संचालक की बेटी आयुषी ने बॉयफ्रेंड को रात तीन बजे के बाद घर के मुख्य गेट में लगा ताला खोलकर प्रेमी अर्णव को इंदर ले गई। दोनों छत पर गए। इसके बाद आयुषी प्रेमी के लिए पानी लेने नीचे गई, लेकिन तब तक माता-पिता आगे वाले कमरे में आ गए थे।

मां के टोकने पर बेटी पेट दर्द होने की बात कही और पानी की बोतल लेकर छत पर जाने लगी। उधर पिता दूसरे दरवाजे से गेट की तरफ गया तो बेटी को सीढ़ी पर चढ़ते देख लिया।

अभियुक्त पिता के बयान और घटनास्थल की जांच और छानबीन में मिले तथ्य के आधार पर पुलिस ऐसा मान रही है कि प्रेमी पहले भी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर जाता था। यह बात लड़की के घरवालों को पता चल गई थी, जिसके बाद उसकी गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी थी।

पुलिस को अर्णव की जेब से एक कीपैड वाला मोबाइल, चार खोखा कारतूस, लाइसेंसी असलहा बरामद हुआ था। कॉल हिस्ट्री से पता चला है कि कुछ नंबर डिलीट कर दिए गए हैं।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि आयुषी के पास मोबाइल नहीं था। वह प्रेमी से अपने भाई, मां और बुआ की लड़की के नंबर से बात करती थी।

फिलहाल अर्णव व लड़की पक्ष के कई मोबाइल नंबर की काल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई जा रही है जिसके आने पर सबकुछ साफ हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्णव के पेट व सीने में गोली लगी थी। उसके शरीर से पिस्टल की दो गोली मिली है।

वहीं, आयुषी के हाथ व पेट में गोली लगी। पेट में गोली लगने के कारण उसका लीवर खराब हो गया है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना में लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। पिस्टल ढाबा संचालक के नाम पर है, जिसका लाइसेंस निरस्त करवाया जाएगा।

पढ़ें- प्रयागराज: युवक को प्यार करना पड़ा भारी, प्रेमी-प्रेमिका को मारी गई गोली, ऑनर किलिंग की जताई जा रही आशंका

संबंधित समाचार