चंपावत: पुष्कर सिंह धामी के लिये प्रचार कर रहें CM योगी, बोले- बीजेपी ने जो कहा है, वो किया है
चंपावत। चंपावत उपचुनाव के मतदान 31 मई को हैं। इसी कड़ी में आज 28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपनी रैली के दौरान पुष्कर सिंह धामी को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने विपक्ष पर …
चंपावत। चंपावत उपचुनाव के मतदान 31 मई को हैं। इसी कड़ी में आज 28 मई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में टनकपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपनी रैली के दौरान पुष्कर सिंह धामी को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर जूबानी हमले किए।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चंपावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं। उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं।
पढ़ें- धामी की नैया पार लगाने चंपावत में गरजेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित
