आगरा: बारिश के बाद तेज धूप और उमस से परेशान हुए लोग, 4 जून तक राहत न मिलने की IMD ने जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। रविवार को ताजनगरी में मूसलाधार बारिश हुई जिसके बाद अब सोमवार को मौसम फिर बदल गया है। सुबह से उमस भरी गर्मी के साथ निकली धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि चार दिन तक अब गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि …

आगरा। रविवार को ताजनगरी में मूसलाधार बारिश हुई जिसके बाद अब सोमवार को मौसम फिर बदल गया है। सुबह से उमस भरी गर्मी के साथ निकली धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि चार दिन तक अब गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन भर धूप निकलेगी। सुबह आठ बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आर्द्रता 80 रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि चार जून तक मौसम साफ रहेगा। तेज धूप के साथ उमस से परेशानी बढे़गी। तापमान भी 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी झेलनी पडे़गी।

पढ़ें- मेरठ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरा, आसपास के जिलों में भी साफ रहेगा मौसम

संबंधित समाचार