हल्द्वानी: पति बोला, घर नहीं लौटी तो गोली मार दूंगा
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराबी पति के जुल्मों से आजिज महिला बच्चों के साथ मायके आ गई, लेकिन पति यहां भी आ धमका। उसने घर न लौटने पर पत्नी को गोली मारने की धमकी दी। महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराबी पति के जुल्मों से आजिज महिला बच्चों के साथ मायके आ गई, लेकिन पति यहां भी आ धमका। उसने घर न लौटने पर पत्नी को गोली मारने की धमकी दी। महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंद्रानगर बड़ी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी निशा बी पुत्री मो.इरफान की शादी वर्ष 2013 में देवरनिया बहेड़ी बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मो.बाबर पुत्र मो.अफसर के साथ हुई थी। निशा को दो संताने सहजान और तैयवा हैं। आरोप है कि शादी के बाद से बाबर का रवैया उसके प्रति क्रूर था। इस्लाम में शराब हराम होने के बावजूद बाबर रोज शराब पीकर घर आता है और उससे व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता।
जबरन आप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता। बाबर से उकता कर निशा बच्चों के साथ मायके आ गई। बीती 27 मई को बाबर पत्नी के मायके पहुंच गया और धमकी दी कि अगर 30 मई तक वह घर नहीं लौटी तो गोली मार देगी। निशा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
