रायबरेली: दिनदहाड़े महिला दरोगा से पांच लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अमेठी जनपद में तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ रायबरेली शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान पर लूटे हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला दरोगा से पांच लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस …

रायबरेली। अमेठी जनपद में तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक के साथ रायबरेली शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान पर लूटे हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला दरोगा से पांच लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नाकेबंदी की है ,किंतु लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है ।हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना सोमवार की दोपहर बाद शहर के फिरोज गांधी कालेज चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई है ।अमेठी में तैनात महिला उपनिरीक्षक नीता सिंह सोमवार की दोपहर बाद शहर के हाथी पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपया निकालने गई थी। वहां से वह बैग में पांच लाख रुपया निकालकर पोस्ट ऑफिस जा रही थी ,तभी फिरोज गांधी कालेज चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेजी के साथ भाग गए।

महिला दरोगा के साथ घटी अचानक इस घटना से वह अवाक रह गई। मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। महिला दरोगा के साथ हुई लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पूरे शहर की नाकाबंदी की गई ,लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस फिरोज गांधी चौराहा के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ।पीड़िता ने कोतवाली में दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।

सीओ सिटी बंदना सिंह ने बताया कि लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि नीता सिंह के पति स्व . मनोज सिंह रायबरेली एसओजी में सिपाही थे। नीता सिंह को हाल ही में उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत मिली है । वह रायबरेकी शहर में ही रहती है। इस समय अवकाश पर यहां आई हुई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: असलहा दिखाकर बदमाशों ने की युवती से दिनदहाड़े लूट

संबंधित समाचार