बाराबंकी: दो बाइक की आपस में हुई टक्कर, एक युवक गंभीर अवस्था में घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/अमृत विचार। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट अंतर्गत एक मोटरसाइकिल सवार युवक को सड़क पर जा रही दूसरी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके चलते युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी रामसनेही घाट भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक …

बाराबंकी/अमृत विचार। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट अंतर्गत एक मोटरसाइकिल सवार युवक को सड़क पर जा रही दूसरी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके चलते युवक गंभीर अवस्था में घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सीएचसी रामसनेही घाट भेज दिया।

जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत गंभीर देखने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना रामसनेहीघाट के साला भारी गांव निवासी 27 वर्षीय रंजीत पुत्र शिव कुमार अपनी पत्नी के साथ कोटवा धाम दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में कोटवा सड़क के पास दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रंजीत बेसुध होकर सड़क पर लेट गया। पत्नी द्वारा राहगीरों  से मदद मांगने पर आसपास के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय से ही भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल रंजीत की हालत नाजुक देख उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पढ़ें- गुजरात में ऑटो रिक्शा से बस की टक्कर, मौके पर पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल

संबंधित समाचार