हल्द्वानी: एमबीपीजी में अब बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज करानी होगी हाजिरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में अब रजिस्टर पर हाजिरी को मान्यता नहीं मिलेगी। चतुर्थ श्रेर्णी कर्मचारियों से लेकर प्रोफेसर तक को बुधवार से बायोमैट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश के बाद महाविद्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक हाजिरी को लेकर व्यवस्था शुरू करना शुरू कर दी गई है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में अब रजिस्टर पर हाजिरी को मान्यता नहीं मिलेगी। चतुर्थ श्रेर्णी कर्मचारियों से लेकर प्रोफेसर तक को बुधवार से बायोमैट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश के बाद महाविद्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक हाजिरी को लेकर व्यवस्था शुरू करना शुरू कर दी गई है। कोरोना काल के चलते यह व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। निर्देश जारी होने के बाद एमबीपीजी महाविद्यालय में भी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र बनकोटी ने भी महाविद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन में हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है। प्राचार्य डॉ. बनकोटी ने बताया कि महाविद्यालय में तीन मशीने लगाई गई हैं। इसमें एक मशीन तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और दो मशीने प्राध्यापकों के लिए लगाई गई हैं। एक जून से सभी स्टाफ इस मशीन के माध्यम से ही हाजिरी दर्ज कराएंगे।
