प्रयागराज: उमस से नहीं मिलेगी राहत, 43 डिग्री के पार जा सकता है पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। आज कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला पूरे दिन बना रहेगा, पर उमस और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस हाे सकता है। वहीं आद्रता 61 प्रतिशत रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 और …

प्रयागराज। आज कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला पूरे दिन बना रहेगा, पर उमस और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस हाे सकता है।

वहीं आद्रता 61 प्रतिशत रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि आद्रता 58 और न्यूनतम 34 प्रतिशत मापी गई।

2 जून और 3 जून को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहने की उम्मीद है। वहीं बारिश की बात करें तो मानूसन 10 से 15 जून के बीच आने की संभावना है। इसके बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा।

पढ़ें- हल्द्वानी: मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में होगी बारिश

संबंधित समाचार