खटीमा: सात वर्षीय बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 28 मई …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 28 मई की सुबह दस बजे वह अपने बच्चों व पोती के साथ गांव के एक मंदिर में पूजा अर्चना करने गया हुआ था। आरोप लगाया कि पड़ोस का एक व्यक्ति भी पूजा में आमंत्रित किया था। इस बीच जब वह लोग पूजा अर्चना में व्यस्त हो गए तो उक्त पड़ोसी व्यक्ति उसकी सात वर्षीय पौत्री को बहला-फुसलाकर नदी किनारे बंदर दिखाने के बहाने ले गया और गलत हरकत करने लगा।
उसकी पौत्री इस घटना के बाद काफी भयभीत है और घबरा गई है। इसका पता चलने पर दूसरे दिन उसका पुत्र आरोपी के घर गया तो पूछने पर आरोपी गालीगलौज करने लगा और जानमाल की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
