बरेली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू, बरेली और आंवला लोस के बूथों को सशक्त करने के लिए हुई कार्यशाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी अभी से शुरु कर दी है। संगठन ने विधानसभा चुनाव में कमजोर और हारे बूथों की समीक्षा करने के बाद इन बूथों को और सशक्त बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। गुरुवार को सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय पर …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी अभी से शुरु कर दी है। संगठन ने विधानसभा चुनाव में कमजोर और हारे बूथों की समीक्षा करने के बाद इन बूथों को और सशक्त बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। गुरुवार को सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला हुई। इसमें लोकसभा बरेली और आंवला के बूथों को सशक्त बनाने के लिए मंथन किया गया।

कार्यशाला में पहुंचें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि हमें विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर शिकस्त मिली या कम वोट मिले उन बूथों पर फोकस करना है। इसके लिए विधायक और सांसद सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाएं और 15 जून से 30 जून तक बूथों को सशक्त बनाने के लिए अभियान चलाएं। विधानसभा चुनाव में जो कमियां रह गईं, उनमें सुधार करने और बूथों को सशक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। करीब 1 घंटे कार्यशाला में रुकने के बाद सुनील बंसल लखनऊ चले गए।

इसके बाद कार्यशाला जारी है और कई सत्रों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कई बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री/सांसद सन्तोष गंगवार, मंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संतोष सिंह, पवन शर्मा, वीर सिंह पाल और डॉक्टर केएम अरोड़ा समेत कई विधायक उपस्थित हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: हक की बात जिलाधिकारी के साथ में सबसे अधिक मकान की आईं शिकायतें

 

संबंधित समाचार