हल्द्वानी: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, युवक के हाथ-पैर टूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सवारियां लेकर बेहद तेजी से दौड़ रहा ऑटो चालक बीच सड़क पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के लोग दो बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सवारियां लेकर बेहद तेजी से दौड़ रहा ऑटो चालक बीच सड़क पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के लोग दो बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सूरसागर जोधपुर राजस्थान निवासी सुनील जैन पत्नी गौतम चंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि वह जोधपुर से परिवार के साथ नैनीताल व अन्य स्थानों पर घूमने के लिए आए थे। बीती 29 मई को वह अपने बेटे दानिश जैन और साढ़ू आनंद जैन के साथ घर से जैन धर्मशाला हल्दूचौड़ जाने के लिए निकले थे। इसके लिए वह मंगलपड़ाव से ऑटो में बैठे। आरोप है कि ऑटो चालक लापरवाही और बेहद तेजी से ऑटो चला रहा था, जिसके चलते बरेली रोड पर गोल्डन फर्नीचर के पास ऑटो पलट गया। हादसे में दानिश और आनंद बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पता लगा कि दानिश के हाथ और पैर टूट गए। जबकि आनंद भी घायल हो गए। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने सुनील की तहरीर पर ऑटो नंबर यूके 04 टीबी 1421 के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार