हल्द्वानी: यहां मेडिकल स्टोर में मरीज को चढ़ रही थी ड्रिप
हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं में झोला छाप डॉक्टरर के उपचार के बाद एक बच्ची की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट मोड में हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में वार्ड 12 के राजेंद्र नगर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया है। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि शहर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं में झोला छाप डॉक्टरर के उपचार के बाद एक बच्ची की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट मोड में हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में वार्ड 12 के राजेंद्र नगर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि शहर में एक मेडिकल स्टोर पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने संयुक्त तौर पर वार्ड 12 के राजेंद्र नगर में शिव मंदिर के पास स्थित मानवी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां टीम ने देखा कि एक मरीज को ड्रिप चढ़ाई जा रही है।
जब एसीएमओ ने मेडिकल स्टोर संचालक से डॉक्टर के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। यही नहीं मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी नहीं था। एसीएमओ ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी पर कार्रवाई की जायेगी।
