रामनगर: ड्यूटी में लापरवाही ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पड़ी भारी, जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में रामनगर तहसील में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित हुआ। जनता दरबार में ग्राम पीरुमदारा के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी की सरकारी कार्यो में लापरवाही एवं आम जनता द्वारा अत्यधिक शिकायत होने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निलंबित करने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में रामनगर तहसील में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित हुआ। जनता दरबार में ग्राम पीरुमदारा के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी की सरकारी कार्यो में लापरवाही एवं आम जनता द्वारा अत्यधिक शिकायत होने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निलंबित करने के आदेश दिए।

जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण सुंदर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि उदयपुरी चोपड़ा रामनगर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी द्वारा 6 माह से क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए।

जनता दरबार में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, मुआवजा, आर्थिक सहायता, मोबाइल नेटवर्क, भूमि संबंधित, विभिन्न प्रकार की पेंशन, रोजगार संबंधी 89 शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में पंजीकृत समस्याओं को गंभीरता से लें। निर्धारित समयावधि में निस्तारित करना सुनिश्चित करें एवं कार्यवाही से आवेदनकर्ता को भी अवगत करायें।

वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता अजीम खान ने आम के बगीचे को नष्ट कर अवैध कॉलोनी के निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रामनगर को तत्काल अवैध निर्माण को बंद करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मेयर हाजी अहमद अकरम , ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार