काशीपुर: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी से अभद्रता, एक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दो युवकों व एक युवती ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से अभद्रता व धक्का-मुक्की कर दी। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर …
काशीपुर, अमृत विचार। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दो युवकों व एक युवती ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से अभद्रता व धक्का-मुक्की कर दी। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। युवती व एक युवक मौका पाकर फरार हो गये।
शुक्रवार देर शाम बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मुरादाबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक व एक युवती बिना हेलमेट के बाइक से आ रहे थे। जिसे कांस्टेबल गोविंद प्रसाद ने रुकने का इशारा किया। बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने को लेकर एसआई गणेश भट्ट ने चालान करने की बात कही।
जिस पर वह दोनों आग बबूला हो गए और खुद को एक वकील का बेटा और बेटी होने की बात कहकर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गौरव निवासी पीपलकला अमरोहा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और सरकारी गाड़ी में उसको ले जाने लगे। जिस पर वहां मौजूद आरोपी के रिश्तेदार खुशाल व स्तुति आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान खुशाल ने कांस्टेबल गोविंद प्रसाद का गला पकड़ लिया। पुलिस ने बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गौरव का चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
