हल्द्वानी: भाजपा महिला मोर्चा ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, सम्मानित हुईं लाभार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कुमाऊं संभाग कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दीपाली कन्याल ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान महिला लाभार्थी जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कुमाऊं संभाग कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दीपाली कन्याल ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान महिला लाभार्थी जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिला, उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया गया, इनमें निकिता, मीनू बिष्ट, चंपा त्रिपाठी, मंजू शाह शामिल रहे।

गोष्ठी में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ीं पदाधिकारी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष गीता जोशी, जिला महामंत्री अलका जीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना जोशी, मंजू वाष्णेय, मंडल उपाध्यक्ष चित्रा सुयाल, बेबी गोयल, चंपा बुडलाकोटी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने किया।

संबंधित समाचार