काशीपुर: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण के साथ ही तालाबों में किये गये कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिये। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। टीम को देखकर कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ सामान हटादिया। प्रशासन तीन दिन बाद दोबारा कार्रवाई शुरू करेगा। न्यायालय ने तालाबों …

काशीपुर,अमृत विचार। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण के साथ ही तालाबों में किये गये कई अतिक्रमण ध्वस्त कर दिये। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। टीम को देखकर कई अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ सामान हटादिया। प्रशासन तीन दिन बाद दोबारा कार्रवाई शुरू करेगा।

अतिक्रमण ढहाता बुलडोजर।

न्यायालय ने तालाबों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दियेहैं। न्यायालय के आदेश के बाद काशीपुर में भी करीब 110 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गयाथा। नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद रविवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ढकिया गुलाबो और बांसखेड़ा कला में अभियान चलाया। टीम ने ढकिया गुलाबो में अवैध कालोनी का रास्ता,अवैध रूप से बन रही चार दुकाने जेसीबी से ध्वस्त कर दी।

वहीं तालाब की भूमि पर निर्माणाधीन तीन भवनों को भी ध्वस्त कर दिया।वहीं ग्राम बांसखेड़ा कला में भी तालाब की भूमि पर एक निर्माणाधीन भवन पर जेसीबी चलाई। वहीं बांसखेड़ा कला में टीम को देखकर कई अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण तोड़ते नजर आये। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 110 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किये गये हैं। कई अतिक्रमण ध्वस्त किये गये। अतिक्रमणकारियों को एक बार फिर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। तीन दिन बाद एक बार फिर से अभियान चलायाजाएगा। टीम में तहसीलदार पूनम पंत, एसएनए फईम खान, नायब तहसीलदार भुवन चंद, कानूनगो फूल सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र, दौलत सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार