सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई । जाने-माने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात शख्स ने पत्र लिखकर यह धमकी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सरकार ने पिछले …
मुंबई । जाने-माने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात शख्स ने पत्र लिखकर यह धमकी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सरकार ने पिछले दिनों ही सुरक्षा बढ़ाई थी।
बताया जा रहा है कि अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को अज्ञात शख्स ने धमकी भरा पत्र भेजा था, जिसके बाद सलीम खान ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है लेकिन धमकी देने वाले शख्स के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है यह धमकी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी। अभी हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम तब सुर्खियों में आया था जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी।
यह भी पढ़ें : सलमान खान की मिमिक्री करने वाला आजम अंसारी गिरफ्तार, वीडियो बनाने के लिए तोड़ें कई Traffic Rules
