हल्द्वानी: घर में जमा की अवैध लकड़ी, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम से अभद्रता
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के रामपुर रोड स्थित एक गांव में लकड़ी तस्करी के मामले में छापा मारने गई टीम के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां सूचने मिलने के बाद अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से फरार हो गया। फिलहाल उसके घर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के रामपुर रोड स्थित एक गांव में लकड़ी तस्करी के मामले में छापा मारने गई टीम के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां सूचने मिलने के बाद अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से फरार हो गया। फिलहाल उसके घर से बरामद लकड़ी को जब्त कर लिया गया है और उसके खिलाफ फारेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ सरकारी काम में बाधा डालने व टीम संग गालीगलौज करने के आरोप में कोतवाली में विभाग द्वारा तहरीर भी सौंप दी गयी है।
तराई केंद्रीय डिवीजन के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवाड़ी ने बताया कि रविवार रात अवैध तरीके से लकड़ी जमा करने की सूचना पर टीम आनंदपुर गांव पहुंची थी। जिसके बाद कानेंद्र दरम्वाल नाम के व्यक्ति के घर पर छापा भी मारा गया जहां टीम को उसके घर से शीशम के 22, खैर के आठ, सागौन के तीन लठ्ठे और यूकेलिप्टस की 28 बल्लियां भी मिली हैं।
इस पूरे मामले में वन विभाग की टीम में रेंजर तनुजा परिहार, वन दारोगा संदीप सूठा, दिनेश साही के अलावा राहुल कनवाल, सुखबीर कौर, दिनेश आर्य आदि शामिल थे। इधर वन दारोगा दिनेश चंद्र आर्य की ओर से कानेंद्र के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर कोतवाली में सौंपी गयी है।
