केके का आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ हुआ रिलीज, सुनकर भावुक हो जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की बीते 31 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अब उनके निधन के छह दिन बाद उनका आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ रिलीज हो गया है। यह गाना श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’का है। ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’के इस गाने को …

मुंबई। मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की बीते 31 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अब उनके निधन के छह दिन बाद उनका आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ रिलीज हो गया है। यह गाना श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’का है।

‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’के इस गाने को मशहूर गीतकार गुलजार साहब ने लिखा है और पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सयानी गुप्ता पर फिल्माया गया है। केके ने 12 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो गुलजार साहब और श्रीजीत मुखर्जी के साथ दिख रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KK (@kk_live_now)

श्रीजीत मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि केके का ये गाना लोगों का दिल छू लेगा। अब फैंस भी इस गाने को सुनकर केके को याद कर भावुक हो रहे हैं। आपको बता दें कि 31 मई को केके का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

शेरदिल द पीलीभीत सागा कब होगी रिलीज?

‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बनाया है, जो भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट और मैच कट प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के एक साथ आने से बनी है। यह 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:-Singer KK Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर केके, बेटे ने दी मुखाग्नि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज