बुलंदशहर: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गोपाल हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। सोमवार को पुलिस ने गोपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया और ते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, एक व्यक्ति का सिर कटा शव थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ के जादोंपुर बंबे के पास 24 मई को मिला था। अगले दिन 25 मई को उसका सिर थाना डिबाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम बामनी के जंगल …

बुलंदशहर। सोमवार को पुलिस ने गोपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया और ते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, एक व्यक्ति का सिर कटा शव थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ के जादोंपुर बंबे के पास 24 मई को मिला था। अगले दिन 25 मई को उसका सिर थाना डिबाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम बामनी के जंगल में मिला था।

मृतक की पहचान गोपाल पुत्र किशोरीलाल के रूप में हुई है, जो ग्राम रल्ला थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। पुलिस जांच में मृतक गोपाल के ससुर होराम सिंह, साले ब्रजेश कुमार और ससुर का बहनोई विजय सिंह द्वारा हत्या करने की बात सामने आई।

वहीं 6 जून को सुबह थाना डिबाई पुलिस एक सूचना के आधार पर हत्या में शामिल मृतक के ससुर होराम सिंह और साले ब्रजेश को धर्मपुर रोड़ पंचमुखी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें- बरेली: पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर की थी संजय की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार