गरमपानी: स्टेट हाइवे तक पहुंची जंगल की आग, आवाजाही प्रभावित
गरमपानी, अमृत विचार। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर बमस्यू के समीप बलाड़ धार के जंगल में आग धधकने से आवाजाही प्रभावित हो गई। काफी देर यातायात ठप रहा। जंगल से पत्थर भी गिरते रहे। आग की लपटें कम होने के बाद बमुश्किल आवाजाही सुचारु हुई। वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा। पर्वतीय क्षेत्रों में अब …
गरमपानी, अमृत विचार। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर बमस्यू के समीप बलाड़ धार के जंगल में आग धधकने से आवाजाही प्रभावित हो गई। काफी देर यातायात ठप रहा। जंगल से पत्थर भी गिरते रहे। आग की लपटें कम होने के बाद बमुश्किल आवाजाही सुचारु हुई। वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा।
पर्वतीय क्षेत्रों में अब जंगल की आग मुख्य मोटर मार्गों तक पहुंचने लगी है। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर बमस्यू के समीप जंगल में एकाएक आग धधक उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। बलाड धार के जंगल से उठी आग की लपटों ने धीरे-धीरे जंगल के काफी हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। जंगल में आग लगने से रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर लगातार पत्थर गिरते रहे। खतरा भाप आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। काफी देर तक आवाजाही ठप रही। जंगल की आग कम होने तथा पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बमुश्किल आवाजाही सुचारू हुई तब जाकर यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
