गरमपानी: बाबा भोलेनाथ के जयकारों संग 38 श्रद्धालु आदि कैलाश रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। आदि कैलाश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का कोसी घाटी पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सदस्यों ने उत्तरकाशी बस हादसे में मारे गए गुजरात के 26 यात्रियों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। यात्रा में अलग-अलग प्रदेशों के श्रद्धालु शामिल हैं। आदि कैलाश यात्रा पर निकले 38 श्रद्धालुओं का …

गरमपानी, अमृत विचार। आदि कैलाश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का कोसी घाटी पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सदस्यों ने उत्तरकाशी बस हादसे में मारे गए गुजरात के 26 यात्रियों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। यात्रा में अलग-अलग प्रदेशों के श्रद्धालु शामिल हैं।

आदि कैलाश यात्रा पर निकले 38 श्रद्धालुओं का दल खैरना पहुंचा। खैरना स्थित केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बाबा भोलेनाथ के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा में उड़ीसा, पटियाला, झारखंड, कोलकाता, गुजरात, विशाखापट्टनम के 20 पुरुष तथा 18 महिला श्रद्धालु शामिल हैं।

यात्रा में निकले गुजरात के अशोक कटारिया, कौशिक शाह, सुरेश चंद, कैलाश बेन पटेल, दिग्विजय सिंह, हर्ष तथा लता चंद्रवंशी, इति, शीला, राशि, प्रभा आदि श्रद्धालुओं ने खुशी जताई। कहा कि उत्तराखंड का सौंदर्य अनुपम है। यह साक्षात देवभूमि है। यात्रा में शामिल सदस्यों ने उत्तरकाशी हाईवे पर हुए बस हादसे में मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। कुछ घंटे रुकने के बाद श्रद्धालुओं का दल अल्मोड़ा के चितई के लिए रवाना हो गया। टीम के कोऑर्डिनेटर अक्षित नेगी तथा चरणजीत बिष्ट के अनुसार आठ दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन कर सकेंगे।

संबंधित समाचार