हल्द्वानी: लगातार तीसरे साल देरी से आयेगी राज्य सांख्यिकी की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की सांख्यिकी रिपोर्ट इस साल भी देरी के साथ जारी होगी। इसके जारी होने का तय समय अप्रैल है। पिछले दो साल से यह रिपोर्ट देरी से ही जारी हो रही है। इस बार अभी भी इस रिपोर्ट को बनाने में काफी काम होना बाकी है। राज्य की …

नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की सांख्यिकी रिपोर्ट इस साल भी देरी के साथ जारी होगी। इसके जारी होने का तय समय अप्रैल है। पिछले दो साल से यह रिपोर्ट देरी से ही जारी हो रही है। इस बार अभी भी इस रिपोर्ट को बनाने में काफी काम होना बाकी है। राज्य की प्रगति के लिये हर साल सांख्यिकी रिपोर्ट बनाई जाती है।

इसमें सभी विभागों की प्रगति के आंकड़े होते हैं। राज्य की विकास योजनाओं को तैयार करने के लिये यह रिपोर्ट काफी मददगार होती है। स्वास्थ्य, उद्योग, सड़क, ऊर्जा, रोजगार आदि विभागों के एक साल के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसके साथ ही विगत सालों से तुलनावार अध्ययन भी किया जाता है, जिससे पता चलता है कि विकास के आयामों में राज्य ने कहां तक तरक्की की है और कहां और काम किया जाना बाकी है।

अमूमन यह रिपोर्ट अप्रैल में जारी कर दी जाती है। साल 2020 में कोरोना लहर की मार्च में शुरुआत के बाद यह रिपोर्ट देरी से जारी हुई। इसके बाद साल 2021 में भी मार्च और अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप रहा, जिस वजह से यह रिपोर्ट नवंबर 2021 मे जारी हुई। इस साल भी यह रिपोर्ट देरी से ही जारी होगी। बताया जा रहा है कि इस साल विधानसभा चुनाव होने की वजह से रिपोर्ट को बनाने में देरी हो रही है। सांख्यिकी विभाग को सभी विभाग अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट सौंपते हैं, जिसके आधार पर सांख्यिकी विभाग रिपोर्ट तैयार करता है।

इस साल विभागों ने अभी तक अपनी प्रगति रिपोर्ट सांख्यिकी विभाग को नहीं सौंपी है, जिस वजह से काम में देरी हो रही है। अनुमान है कि इस साल भी रिपोर्ट साल के अंत तक ही जारी होगी।

विभागों की ओर से उनके कामों का आंकड़ा सौंपा जाता है। उसके आधार पर ही रिपोर्ट तैयार होती है। हालांकि इस साल अभी तक ये आंकड़ें नहीं मिले हैं। जिस वजह से रिपोर्ट बनाने में देरी हो रही है।
-एचएस मिश्रा, अपर सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी विभाग

संबंधित समाचार