रुद्रपुर: सड़क पर कबाड़ रखने से करना पर किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। संजय नगर खेड़ा में सड़क पर कबाड़ रखने से मना करना पर कबाड़ी के बेटों ने एक व्यक्ति पर लाठी- डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर अनुसार …

रुद्रपुर, अमृत विचार। संजय नगर खेड़ा में सड़क पर कबाड़ रखने से मना करना पर कबाड़ी के बेटों ने एक व्यक्ति पर लाठी- डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संजयनगर खेड़ा निवासी रीता ने बताया कि उनके पड़ोस में सपन नाम का व्यक्ति रहता है। जो कबाड़ का काम करता है। आये दिन वह अपना कबाड़ सड़क पर रख देता है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है। 5 जून को उसके पति श्रीराम उर्फ लल्ला जब काम से वापस आये तो उन्होंने सड़क पर कबाड़ रखने पर ऐतराज जताया और कबाड़ हटाने को कहा।

तो वह गाली गलौच पर उतर आया। जिसके बाद अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला रफा-दफा हो गया। आरोप है कि अगले दिन जब उसके पति काम से वापिस घर आये तो। पहले से ही तैयार कबाड़ी के बेटे संजय व भगवान ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

जिसमें उनके पति को काफी चोटें आई। इस दौरान उनके पति का मोबाइल व 2700 रुपये भी वहीं गिर गये। महिला ने अपनी व अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार